नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भोजपुरी स्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले पत्नी के साथ विवाद के बाद अब पवन सिंह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर एक फीमेल होस्ट से फ्लर्ट करते हैं। इतना ही नहीं वह बोलते हैं कि अगर वह शादी के लिए लड़का देख रही हैं तो वह उनके सामने ही हैं।क्या हुआ था इवेंट में दरअसल, वीडियो में आप देखेंगे कि पवन, होस्ट से पूछते हैं कि क्या वह मैरिड हैं तो इस पर वह मना करती हैं और बोलती हैं कि वह अब शादी के लिए लड़का देख रही हैं और फिर पवन से पूछा कि क्या वह किसी को जानते हैं तो इस पर जानें पवन ने क्या कहा।पवन ने कहा लड़का टिकाऊ हूं मैं पवन ने कहा, 'आप देख लीजिए, चुन लीजिए, क्या है, क्या नहीं। किस चीज की कमी है, वो बता दीजिए। सावला हूं, काला हूं, सुंदर नहीं हूं पर संस्कार हैं। टिक...