एक संवाददाता, फरवरी 10 -- भोजपुरी स्टार एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता पवन सिंह को बिहार के रोहतास जिले के डेहरी कोर्ट से राहत मिली है। डेहरी अनुमंडल न्यायालय ने उन्हें चुनावी केस में जमानत दे दी है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बिना प्रशासनिक अनुमति के लंबा रोड शो निकाला था। इसी के बाद स्थानीय प्रशासन ने पवन सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह मंगलवार को डेहरी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट परिसर में अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन को उसे काबू करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.