बागेश्वर, दिसम्बर 11 -- बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अंतर महाविद्यालयी पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 22 महाविद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। ललित व पवन ने सबसे तेज दौड़ लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...