हल्द्वानी, जनवरी 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी पवन पाण्डेय को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पाण्डेय ने गुरुवार को पवन को अहम जिम्मेदारी सौंपी। पवन पाण्डेय इससे पूर्व संगठन के प्रदेश महामंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि वह फार्मेसी पेशे को अधिक जनोपयोगी और जिम्मेदार बनाने के लिए "जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट" के नारे को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि फार्मेसी संवर्ग की अनदेखी के कारण समाज में एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना फार्मासिस्ट के दवाओं का भंडार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.