छपरा, फरवरी 21 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जनता दल यू के संगठनात्मक चुनाव के तहत रिविलगंज प्रखंड अध्यक्ष पद पर नयका बड़का बैजूटोला निवासी पवन कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव नयका बड़का बैजूटोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां प्रखंड के सभी क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति रही। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी तारकेश्वर सिंह एवं पर्यवेक्षक पशुपति नाथ पटेल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेश जदयू द्वारा नियुक्त सारण जिला निर्वाची पर्यवेक्षक प्रमोद पटेल तथा प्रदेश महासचिव के मार्गदर्शन में पवन कुमार सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा की गई।उल्लेखनीय है कि पवन कुमार सिंह वर्तमान में प्रखंड जदयू अध्यक्ष के साथ-साथ प्रखंड बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। उनके निर्विरोध चयन पर ...