महाराजगंज, जुलाई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मुख्य महासचिव ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर पवन प्रजापति को प्रदेश सचिव का पद घोषित किया है। संघ द्वारा किये गए इस मनोनयन पर जिला एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष एवं हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं प्रदेश मुख्य महासचिव अमित कुमार प्रजापति ने प्रदेश के नए प्रदेश सचिव की घोषणा कर सूची जारी की। इसमें सिसवा क्षेत्र के हरपुर पकड़ी घिउवहां निवासी पवन प्रजापति को महराजगंज जनपद से प्रदेश सचिव पद के लिये मनोनीत किया गया है। पूर्वी जोन अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, विनोद गिरी सहित अन्य शुभ चिंतको ने बधाई दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.