हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- कालाढूंगी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य भुवन सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र पवन बधानी और सोनाक्षी आर्या का चयन हुआ है। दोनों कक्षा 9 के विद्यार्थी हैं। उन्हें आगामी वर्षों में छात्रवृत्ति दी जाएगी। इनके चयन पर विद्यालय के प्रबंधक फादर साबू जोसेफ, सिस्टर स्वर्णा रीना कंबोज, मनमोहन बसेड़ा, कमलकांत जोशी, दीपिका बधानी, रेनू बिष्ट, फ्रांसिस मसीह, एरिक पीटर ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...