किशनगंज, अप्रैल 2 -- पौआखाली, एक संवाददाता। पौआखाली नगर पंचायत के पवना चौक से बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से बनी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवाजाही में काफी दक्कितों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत पौआखाली के पवना चौक से शुरू होकर बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत मोहम्मद नगर पंचायत के शिवगंज बालूबाड़ी, खोदागंज आदि को जोड़ती है। इस सड़क से कंकड़ निकल जाने के कारण इस पर बड़े बड़े गड्ढे बन चुके हैं। साथ ही सड़क से उड़ती धूल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। स्थानीय निवासी नुदरत आलम, सज्जाद आलम,सखी लाल दास, धनंजय, राजेश कुमार दास, अब्दुल करीम, दिलकश आलम, जहांगीर आलम,मानिक चंद दास, आदि ने बताया कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर साइकिल तो चलना दुर पैदल चलना भी मुश्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.