प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सावन की पंचमी तिथि को पवनसुत को मां गंगा ने स्नान कराया था। बुधवार की मध्यरात्रि से गंगा-यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हुआ तो गुरुवार को भोर में चार बजे मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर के गर्भगृह व परिसर की साफ-सफाई कराई। तीन घंटे तक गर्भगृह से पानी निकालने के बाद पूरे परिसर को धुलवाया गया। उसके बाद मंदिर व बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि की अगुवाई में पवनसुत का षोडशोपचार पूजन और दुग्ध व गंगाजल से महाभिषेक करने के बाद उनकी शृंगार आरती उतारी की गई। दोपहर तीन बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। कपाट खुलते ही पवनसुत का दर्शन करने वाले भक्त जय श्रीराम, जय-जय हनुमान का उद्घोष करने लगे। महंत बलवीर गिरि ने बताया कि कपाट खोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.