बांका, फरवरी 5 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के पवई चौक पर यात्री वाहनों खासकर ऑटो एवं ई रिक्शा के सड़क पर बेतरतीबी से खड़े कर देने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन जाती है जिससे अन्य वाहन चालकों एवं आम लोगों को काफी परेशानी होती है। अमरपुर शाहकुंड पथ पर पवई एक अतिव्यस्त चौक है। अमरपुर से शाहकुंड जाने या पवई से सजौर होते हुए भागलपुर जाने वाले लोगों के लिए पवई महत्वपूर्ण चौक है। पवई से अमरपुर, शाहकुंड, सजौर आदि जगहों पर जाने के लिए गाड़ियां खड़ी रहती है। लेकिन चालक अपनी गाड़ी सड़क के किनारे नहीं खड़ी कर सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के सामने भी गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है जिससे दुकानदार एवं ग्राहक दोनों को परेशानी होती है। खास कर हाट के दिन बुधवार एवं रविवार को तो गाड़ियों एवं लोगों ...