बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। बबेरू तहसील में मोरहा चौराहा से पल्हरी गांव तक चार किलोमीटर संपर्क मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों की मांग पर भी विधायक व सांसदों ने ध्यान नहीं दिया। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने सड़क निर्माण न कराए जाने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। कहा कि बबेरू तहसील के ग्राम-पल्हरी की सड़क देश की आजादी के लगभग 79 वर्षों बाद भी कच्ची और जर्जर है। यह सड़क मोरहा चौराहे से शुरू होकर ग्राम-पल्हरी के बड़े तालाब से गुजरते हुए गैदी आरख के मकान तक लगभग चार किलोमीटर लंबी है। करीब 15 हजार ग्रामीणों को बारिश में कीचड़ का दलदल, धूप में धूल का गुबार और हर मौसम में असहनीय कष्ट झेलना पड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.