नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने पल्स पोलियो अभियान के दौरान कार्यकर्त्रियों को मिलने वाले भत्ते में की गई कटौती का विरोध करते हुए सीएमओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने कहा कि 12 से 18 अक्तूबर तक चले अभियान के लिए आशाओं को पहले रोजाना सौ रुपये के हिसाब से कुल सात सौ रुपये मिलते थे, जिसे घटाकर 550 रुपये कर दिया है। यूनियन ने इस निर्णय को अनुचित व अन्यायपूर्ण बताया है। उन्होंने कटौती वाले आदेश को वापस लेकर भत्ता पुनः 700 रुपये करने की मांग की। साथ ही मांगों का समाधान न होने पर आगामी पल्स पोलियो अभियान के बहिष्कार करने को चेताया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल समेत यूनियन की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...