पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। शहर में नखासा स्थित आरोग्य मंदिर में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पोलियो दवा पिला कर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत कर दी। यहां एक बच्चे को दवा की दो बूंद पिलाई गई। इस अभियान को देश और समाज के लिए डीएम ने सार्थक बताया। कहा कि बीमारियों से रहित हमारी अगली पीढ़ी ही देश की कर्णधार है। आरोग्य मंदिर में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में सीएमओ डा.आलोक कुमार ने बताया कि 0 से पांच साल के बच्चों को घर घर जाकर टीमें दो बूंद दवा पिलाएंगे। आयोजन में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एसएमओ डब्लूएचओ, प्रतिनिधि यूनिसेफ, जिला समन्वयक, जेएसआई, एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। पोलियो की दवा 1231 बूथों पर एवं दिनांक 15 से 19 दिसम्बर 2025 तक 801 घर-घर टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित क...