भदोही, दिसम्बर 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बीआरसी ज्ञानपुर से शुक्रवार को पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम शैलेश कुमार एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से रवाना किया। जागरूकता अभियान जिले में 14 से 22 दिंसबर तक चलेगा। 14 दिसंबर को पोलियो बूथ एवं 15 से 19 दिंबसर तक घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया जाएगा। इस दौरान डीएम ने बताया कि पोलियो ड्राप पीने से एक बच्चा छूटा तो मनों सुरक्षा चक्र टूटा। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का खुराक जरूर पिलाया जाए। जिले में कुल दो लाख 78 हजार दस बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 633 पोलियों बूथ बनाए गए हैं। इस अभियान में दो लाख 38 हजार 38 घरों पर निर्धारित पांच वर्ष तक के बच्चों को पालियों का खुराक पिलाया जाएगा। इसके लिए ट्राजिट व मोबाइल टी...