दरभंगा, दिसम्बर 17 -- दरभंगा। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत मंगलवार को डीआईओ डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने एक नवजात को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर बहादुरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अभियान 16 से 20 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इसके बाद एक दिन छूटे बच्चों को खुराक के लिए दिया जायेगा। एक भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे, इसका पूरा ध्यान रखना है। उन्होंने लोगों से जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक अवश्य पिलाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी हाट-बाजार, खानाबदोश और ईंट भट्ठा पर दो बार अवश्य भ्रमण कर सुनिश्चित करना है कि कोई बच्चा छूटे नहीं। उन्होंने पदाधिकारियों से जनसाधारण में अभियान के प्रति जागरूक ...