मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। जिले में मंगलवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। सदर अस्पताल में इस अभियान का उद्घाटन एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर किया। यहां कार्यक्रम में उपस्थिति 37 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के तहत जिले में करीब आठ लाख बच्चों को दवा पिलानी है। अभियान 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा। डीआईओ डॉ. संजीव कुमार पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रखंडों के टीका कर्मियों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ की अध्यक्षता में एवं जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में हुई है। कार्यक्रम में 1798 घर-घर टीम, 268 ट्रांजिट टीम, 60 मोबाइल टीम और 612 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। अभियान के दौरान 792506 बच्चों को पोलि...