सीवान, दिसम्बर 3 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आगामी 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को ले गुरुजवा जलालपुर स्थित हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने की। बैठक में जिले से पहुंचे डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि इमरान अफजल और एसएमओ डॉ. अमजद अली मौजूद रहे। वहीं पल्स पोलियो अभियान की तैयारी, माइक्रोप्लान, बूथ व्यवस्था, घर-घर भ्रमण, ट्रांजिट टीम, सुपरविजन, टीकाकरण कवरेज तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर डॉ. नफीस आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक रंजन, यूनिसेफ के बीएमसी अमित सिंह, बीसीएम सुनीता कुमारी, एलएस नीलम सिंह, आशा कार्यकर्ता कुमारी व पुष्पा...