बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग का सहयोग लेकर तमाम तैयारियों में जुट गई है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को जन-जागरूकता के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिन्दी सावंत के बच्चों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली। स्वास्थ्य कर्मी एवं शिक्षकों की अगुवाई में बच्चे हाथ में बैनर लिए प्रखंड मुख्यालय से सीएचसी, बीआरसी, थाना होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल सभी बच्चों ने एक भी बच्चा छूटा सुरक्षा चक्र टूटा, दो बूंद पिलाना है। पोलियो को मिटाना है इत्यादि स्लोगन के नारे लगाते रहे। बीसीएम दयाशंकर पासवान ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत 0-5 वर्ष तक के लगभग 18 हजार बच्चों को 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक पल्स पोलियो की खुराक देने का लक...