छपरा, दिसम्बर 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लेकर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में छपरा सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली । जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के 5 लाख 76 हजार 914 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान की तैयारी के तहत छपरा सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एएनएम स्कूल की छात्राओं और स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी संख्या इस रैली में शामिल हुई। रैली का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को यह संदेश देना था कि पोलियो से बचाव के लिए सिर्फ दो बूंद ही पर्याप्त, लेकिन एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। रैली के...