मऊ, दिसम्बर 15 -- मऊ, संवाददाता। पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को दूसरे दिन भी सघन अभियान चलाते हुए बच्चों को दवा पिलाया गया। साथ ही साथ लोगों को जागरुक भी किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में 1667 आशा कार्यकर्ताओं, 160 एएनएम और 233 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। 19 दिसम्बर तक बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.