बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ विकास कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को हुई। बीडीओ ने बताया कि पल्स पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा नहीं छूटे। इसके लिए सभी पर्यवेक्षक एवं दलकर्मियों का प्रशिक्षण ससमय पूरा कर लिया गया है। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहाल फारुक ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 50 हाउस टीम, 7 ट्रांजिट टीम एवं एक मोबाइल टीम कार्य करेगी। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं प्रखंड स्तरीय टीम के द्वारा पर्यवेक्षक का कार्य किया जाएगा। महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा बताया गया कि सभी दलकर्मियों के द्वारा पल्स पोलियो चक्र में बिंदु मार्...