हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित द्वारा स्कूली बच्चों की रैली का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली में सेठ हरचरण दास गर्ल्स इण्टर कॉलेज, रामबाग इण्टर कॉलेज एवं अकूर इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्रा शामिल हुए। रैली सीएमओ कार्यालय से प्रारम्भ होकर मोहनगंज, घंटाघर से बैनीगंज, पंजाबी मार्कट से तालाब चौराहा होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव राय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एमआई आलम, एसएमओ, डब्ल्यूएचओ डॉ प्रीति रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी अरबन डॉ मनोज कुमार, अरबन हैल्थ कॉर्डिनेटर पुषेन्द...