कटिहार, दिसम्बर 17 -- मनसाही, एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश ने दो बूंद पल्स पोलियो की दवा पिलाकर पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश ने बताया कि इस अभियान में 48 टीम कुल 19196 घरों का भ्रमण करेंगे,जिसमें 20260 बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य हैं। वहीं सात ट्रांजिट टीम चौक चौराहे पर दवा पिलाएंगे। 16 पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में टीका कर्मी के कार्य क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। वन मैन टीम 6 चौक चौराहे पर दवा पिलाएंगे। सभी टीका कर्मी एवं पर्यवेक्षक से अपील की गयी है कि अपने-अपने क्षेत्र के एक भी नवजात बच्चे छुटे नहीं इसका ख्याल रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...