फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- शासन के निर्देश पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान जोर-शोर से शुरू होगा। इसके लिए जनपदभर में 1170 बूथ बनाए हैं जहां शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चे पोलियो की खुराक पीएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बताया है कि शासन के निर्देश पर जनपद में पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू होगा। प्रथम दिन नौनिहालों को बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपदभर में 1170 बूथ बनाए हैं जहां चार लाख 62 हजार 951 बच्चे जो शून्य से लेकर पांच साल आयु के हैं, इनको पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं एएनएम को अलर्ट करते हुए निर्धारित समय पर बूथ पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाने से निर्देश दिए हैं। उ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.