उत्तरकाशी, जनवरी 30 -- जनपद में आगामी तीन फरवरी से पल्स एनीमिया महा अभियान चलेगा। महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच होगी, इसके साथ ही एनीमिया रोग के बचाव एवं रोकथाम के संबंध में वृह्द जनजागरूकता अभियान चलाकर जानकारी दी जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने गुरुवार को बताया कि आगामी तीन फरवरी से जनपद में पल्स एनीमिया महाभियान का शुभारंभ होना है। पल्स एनीमिया अभियान जनपद में 03 से 10 फरवरी तक चलाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम के तहत तीन फरवरी से पल्स एनीमिया अभियान चलाकर सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की जायेगी। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन कम होने पर उन्हें जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.