चम्पावत, नवम्बर 25 -- चम्पावत। पल्सों कलजाख अमोड़ी सड़क को स्वीकृति मिली है। इसके लिए 1.69 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसके अलावा बनबसा क्षेत्र में सड़क सुधार के लिए 3.93 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। चम्पावत में पांच किमी लंबी पल्सों-कलजाख-अमोड़ी सड़क को स्वीकृति मिली है। पल्सों-कलजाख-अमोड़ी मोटर मार्ग निर्माण के माध्यम से वर्षों पुरानी जन-अपेक्षा पूर्ण होगी, वहीं क्षेत्र में आवागमन सुगम होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं आपदा प्रतिक्रिया जैसी बुनियादी सुविधाओं को नया जीवन मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनबसा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 6.8 किमी मार्ग के सुधारीकरण के लिए 3.93 करोड़ जारी किए गए हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.