फिरोजाबाद, मई 7 -- खैरगढ़। दिनदहाड़े तीन अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार दंपति की बाइक रुकवा कर जेब में रखें 10000 रुपये छीन लिए। वहीं पति एवं पत्नी का भी मोबाइल ले गए। पीड़ित ने थाना खैरगढ़ पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला जय किशन निवासी विजेंद्र सिंह अपनी पति पत्नी शशि के साथ पास के गांव हाथवंत से कूलर खरीदने मोटरसाइकिल से गया था। दोपहर दो बजे करीब वह हाथवंत से घर लौट रहा था। पोपगढ़ पुलिया के समीप तीन अज्ञात पल्सर मोटरसाइकिल सबारो ने ओवरटेक करते हुए बाइक को रुकवा लिया। जयकिशन के साथ मारपीट करते हुए 10000 कैश छीन लिए। वहीं उसका एवं उसकी पत्नी का मोबाइल फोन छीन कर सैलई की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.