मेरठ, फरवरी 23 -- मेरठ। कार्यालय संवाददाता पल्लवपुरम क्षेत्र में शनिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गोली लगने से एक युवक घायल हुआ, जिसे पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया है। युवक को दो गोली पीठ और एक पैर में लगी है। हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार कुछ दोस्त शनिवार रात पल्हैड़ा फ्लाई ओवर के नीचे शराब पीने रुके। इन सभी को रुड़की रोड पर शादी में शामिल होना था। देवकुंज निवासी रितिक अपने दोस्तों के साथ वहां आ गया। रितिक ने शराब पी रहे गोल्डी निवासी विश्व पुष्प विहार कालोनी को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। गोल्डी ने कार से पिस्टल निकाल लिया और जैसे ही उसने पहला फायर झोंका भगदड़ मच गई। रितिक भी दोस्तों के साथ भागने लगे। गोल्डी ने नशे में रितिक पर गोली चला दी। रितिक गोली लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.