मेरठ, जनवरी 9 -- मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 इलाके में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्ष की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्रवासियों में नगर निगम के खिलाफ रोष है। एस-पॉकेट (पल्लवपुरम्) निवासी शिक्षक अक्षय जैन की 5 वर्षीय पुत्री ताशवी जैन गुरुवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दो आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोचना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। समय रहते लोगों के पहुंचने से बच्ची की जान बच गई, हालांकि वह काफी लहूलुहान हो गई थी। बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए। - इलाके में बढ़ता आक्रोश मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों (जैसे कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम्) में पिछले कुछ महीनों से आवारा कुत्तों का आ...