संजय कुशवाहा, दिसम्बर 15 -- दिल्ली में सोमवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से शाम को पलूशन में मामूली कमी देखी गई लेकिन लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी में गैस चैंबर जैसी स्थिति बनी रही। सोमवार शाम को दिल्ली में औसत एक्यूआई 427 अंक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के 11 जगहों पर AQI 450 से ऊपर दर्ज किया गया। एक्यूआई की इस श्रेणी को सीवियर प्लस यानी गंभीरतम श्रेणी में रखा जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को हवा के रुख में तेजी का अनुमान जताया है। दिल्ली में दिन को धूप निकली साथ में 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवा चली। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में कुछ अंकों का सुधार देखा गया। फिर भी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 467, अशोक विहार में 472, डीटीयू में 461, जहांगीरपुरी में 476, मुंडका में 455, नेहरू नगर में 457, पटपड़गंज में 452, पंजाब...