नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकबार फिर माहौल गरमाने लगा है। इस बार पलूशन को लेकर लोग इंडिया गेट पर जमा हुए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। कर्तव्य पथ पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इंडिया गेट पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस बल के साथ अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा- निजी मॉनिटर दिखा रहे हैं कि कई जगहों पर एक्यूआई 999 को पार कर गया है। अधिकारी ठोस कार्रवाई करने के बजाय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बंद करा रहे हैं। लोग क्या मांग रहे हैं? लोग सांस लेने का अधिकार मांग रहे हैं। बीते 15 दिनों से हमने न लॉकडाउन, न शटडाउन जैसा कुछ नहीं सुना है। केवल क्लाउड सीडिंग और ध्यान भटकाने वाली बातें सुनने को मिल रही हैं। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.