रुडकी, दिसम्बर 10 -- कलियर क्षेत्र के पलुनी गांव में राज्य योजना से बनने वाली सड़क का बुधवार को विधायक फुरकान अहमद से शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनहित और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है जो लगातार जारी रहेगी। बुधवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि यह सड़क राज्य योजना से करीब 65 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। सड़क जर्जर होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों के लिए आवागमन शुलभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पंकज, राकेश कुमार,मुस्तफा,अनित, राजू, रविश, मुनीर, ग़ालिब, रवि, शौकत हाजी ,अरुण, सुभाष, सतीश आदि मौजूद थे। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.