लखीमपुरखीरी, मई 27 -- पलियाकलां। भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत विधानसभा जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे। इसके बाद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य साहस साधना सेवा समर्पण और सादगी का अप्रतिम उदाहरण था, उन्होंने अपने शासनकाल में महिला उत्थान महिला कल्याण धार्मिक चेतना और अपने राज्य को विकसित व मजबूत करने के लिए जिस प्रकार से कार्य किया वह अत्यंत सराहनीय है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा त्रिशताब्दी जयंती मनाई जा रही है, इसका उद्देश्य है कि हम सभी लोग उनके जीवन से प्रेरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.