लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- एक समय था जब गिद्धों का आसानी से सड़क किनारे व खेतों में देखा जा सकता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गिद्धों की संख्या में अचानक कमी देखी गई। लंबे समय बाद पलिया के गांव त्रिकोलिया स्थित एक किसान के खेत में शुक्रवार को बड़ी संख्या में विलुप्त हो रहे गिद्धों का झुंड देखा गया। बता दें कि वर्ष 1990 के बाद भारत समेत दुनियाभर से गिद्ध विलुप्त होते जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में 1990 के पहले गिद्धों की संख्या करीब चार करोड़ थी। जो अब सिर्फ हजारों में रह गई है। गिद्धों का विलुप्त होना मनुष्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए घातक है, क्योंकि गिद्ध प्राकृतिक तौर पर सफाई में मदद करते हैं। उनके आहार में मुख्य तौर पर मरे हुए जानवर शामिल होते हैं। शुक्रवार को लंबे समय बाद पलिया तहसील क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.