लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- नगर मे युवाओं द्वारा बुलेट को मॉडिफाई कराकर नगर वासियों के नाक में दम करने वालों पर पुलिसिया हंटर गुरुवार को अखिर चल ही गया। पुलिस ने देर शाम मॉडिफाई बुलेट से तेज पटाखे फोड़ते हुए बुलेट पर घूम रहे युवाओं की बाइकों की सीज करने की कार्रवाई की है। जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बतादे इधर बीते कुछ दिनों से पलिया क्षेत्र में बुलेट बाइक को मॉडिफाई कर तेज आवाज में पलिया और आसपास के इलाकों में युवा अक्सर तेज आवाज वाले पटाखे और साइलेंसर वाली बुलेट के साथ घूम रहे थे। तेज आवाज में पटाखे फोड़ने से बुजुर्गो को व राहगीरों को काफी परेशानियां हो रही थी। इन सब परेशानियों को देखते हुए गुरूवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ पलिया की मेला रोड सहित अन्य म...