लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- पलिया दुधवा रोड पर स्थित सुहेली पुल पर एक बाघ आ पहुंचा। बाघ को देख राहगीरों की वाहन के पहिए थम गए। राहगीरों ने बाघ को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं सोशल मीडिया पर एक साथ चार बाघों का वायरल हो रहा वीडियो अप्रैल का होना बताया गया है। दुधवा जंगल से निकलकर इन दिनों दुधवा के दुर्लभ और शिकारी जानवर आबादी के आसपास पहुंच रहे हैं। तीन दिन पहले ही हाथियों के झुंड ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को घेरकर मार दिया था। जंगल से सटे गांवों में आए दिन जानवरों की चहलकदमी बनी हुई है। गुरुवार की रात पलिया दुधवा रोड पर वाहनों की पहिए उस समय जाम हो गए जब सुहेली पुल पर एक बाघ चहलकदमी करता वाहन चालकों को दिखाई दिया। वाहन स्वामियों ने बाघ को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.