उन्नाव, फरवरी 2 -- गंजमुरादाबाद। क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से जारी है। लकड़कट्टे दिनदहाड़े आरा चलाते देखे जा रहे हैं और कीमती लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों में भरकर खुलेआम बाहर भेजा जा रहा है। इसके बावजूद वन विभाग की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण के दावे महज फाइलों तक सिमट कर रह गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हरियाली लगातार उजड़ती जा रही है। क्षेत्र के पलिया गांव को अवैध लकड़ी कटान का केंद्र बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से सुनियोजित तरीके से अवैध लकड़ी का कारोबार फल-फूल रहा है। दिन के उजाले में पेड़ों को काटा जा रहा है और बिना किसी रोक-टोक के लकड़ी को बाहर भेज दिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिक...