लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- पलिया बार अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में निघासन तहसील बार ने भी पलिया के वकीलों का समर्थन करने का ऐलान किया है। पलिया बार के पत्र पर यहां के वकीलों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए पलिया बार अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को गलत कार्रवाई बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की। उन्होंने इस बाबत डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वकीलों के मुताबिक 14 जनवरी को पलिया तहसील में लोगों को बांटने के लिए आए कंबलों की कई गांठे ई रिक्शा पर लादकर जा रहे एक लेखपाल को अध्यक्ष प्रदीप मेनरो ने पकड़ा। उनके पूछताछ करने पर वह सही बात नहीं बता पाया। बार अध्यक्ष से नाराज एसडीएम ने लेखपाल की तहरीर पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी जानकारी होते ही पलिया के वकील इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ...