लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- पलियाकलां। पलिया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से संबंध रखने वाली कनिका गुप्ता पुत्री डॉक्टर अवधेश गुप्ता पौत्री समाजसेवी स्वर्गीय बद्री विशाल गुप्ता को जीवनदीप फाउंडेशन लखीमपुर खीरी ने स्मृति पत्र देते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नगर के समाजसेवी बद्री विशाल गुप्त की पौत्री कनिका ने गत वर्ष मेडिकल पात्रता प्रवेश परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल कर लखीमपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की छात्रा है। उसे विगत दिवस एक रंगारंग समारोह आयोजित कर जिला‌ मुख्यालय के एक होटल में जीवनदीप फाउंडेशन के‌ संयोजन मे विशाल कार्यक्रम कर सम्मान पत्र देते हुए पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान नीट में चयनित जिले की एक दर्जन से अधिक बालक बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। बालिका के पिता डॉ अवधेश गुप्ता पीलीभीत की एक सीए...