पाकुड़, फरवरी 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के पलियादाहा गांव में देर रात पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ माघी मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने फीता काटकर किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माघी मेला पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। मेला स्थल पर पहुंचे प्रखंड अध्यक्ष का आयोजन समिति द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार माला पहनाकर एवं पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। मेले में आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड अध्यक्ष ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सभा को संबोधित करते हुए मोतीलाल हांसदा ने कहा कि माघी मेला आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा से जु...