बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। इन दिनों तुपकाडीह जैनामोड़ मेनरोड के दोनों और पलास के पेड़ों पर लाल और गुलाबी रंग के फूल हर राहगीरों को आकर्षित कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो इन फूलों को तोड़ कर अपने घर ले जाते हैं। खुटरी डाउन के पास जगदीश नाम के एक वृद्ध आदमी फूलों को बोरे में भरकर ले जा रहा था। 75 वर्षीय वृद्ध न कहा पहले के समय में रंग अबीर नहीं था। मिट्टी के बर्तन में फूल और पानी को मिलाकर एक दिन रखने के बाद दूसरे दिन आग से उबालने के बाद एक नम्बर का रंग बनता है। इसलिए इसे घर ले जा रहे हैं। बताया कि इसी पेंड़ से निकलने वाले लाह से चूड़ी भी बनाया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...