अररिया, जनवरी 31 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर बलुआ कलियागंज वार्ड नंबर 09 में एक युवक को 91 ग्राम स्मैक सहित दबोचा। दबोचे गये युवक नीतीश कुमार साह बलुआ कलियागंज वार्ड नंबर 09 का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बलुआ कलियागंज का रहने वाला उक्त युवक अपने घर पर स्मैक बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए उक्त युवक के घर पर पुलिस टीम के साथ पहुंचा, तो एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पकड़ाये युवक नीतीश कुमार साह की तलाशी लेने पर जेब से पुड़िया में स्मैक बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर मापी करने पर स्मैक का वजन पन्नी सहित 9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.