अररिया, फरवरी 10 -- पलासी (ए.सं.)। प्रखंड के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित 11 व्यक्ति घायल हो गये।. सभी घायलों का ईलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। घायलों में मोहनियां गांव के मो जकरूल, मैना टोला डेगा की जन्नती, बरहट गांव की बीबी अफसरी व शाहेदा खातुन, दिघली गांव की अंजली खातुन, मजेतुन, मो. जुबेर आलम,ताजमरी, मंजरी, हाट गांव की यस्मीन शामिल हैं। इस बात की जानकारी डा. परवेज हयात ने देते हुए बताया कि उक्त सभी घायलों का ईलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.