अररिया, फरवरी 15 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग मार्ग पर बीते 24 घंटे के दौरान हुएं सड़क दुघर्टना में एक तीन वर्षीय बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों में मधेपुरा आम बैरगाछी गांव की बीबी साहीन, हसनपुर गांव के देवानंद विश्वास व तीन वर्षीया बच्ची पिछो कुमारी शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। प्रभारी डा जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि प्राथमिकी उपचार के बाद तीनों खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...