अररिया, दिसम्बर 16 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के ब्रह्कुम्बा पंचायत के पीपरा दौलतपुर वार्ड नंबर में रविवार की मध्य रात्रि आग लगने से चार घर जल कर राख हो गए। आग लगने के सही कारणों का पता चल पाया हैं। आग लगने से करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि प्रेम लाल मंडल के घर में अचानक आग लग गयी। और देखते देखते किसन कुमार मंडल, अरविंद कुमार मंडल व नंद कुमार मंडल के घरों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित प्रेम लाल मंडल ने बताया कि सीओ कार्यालय को जानकारी दी गयी है। इधर मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल ने उचित मुआवजा देने की मांग की हैं। इधर सीओ सुशीलकान्त सिंह ने बातया की जांचोपरांत उचित मुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...