अररिया, दिसम्बर 10 -- पलासी (ए.सं)। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को एसपी अंजनी कुमार पलासी थाना में आयोजित जनता दरबार पहुंचे। जनता दरबार में उनके अलावा एसडीपीओ सुशील कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जनता दरबार में एसपी ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की फरियादें सुनी। इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस संबंध में एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना का निरीक्षण भी था। साथ ही राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पलासी थाना पहुंच कर लोगों की फरियादें सुनी। थानाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। मौके पर एसपी ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने के ल...