अररिया, मार्च 28 -- पलासी । (ए.सं) प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज के बाद पलासी की जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों के बाहर नमाजियों ने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बरहट के मखमूर हयात, मुफ्ती सालीम, मोबिन अख्तर, शाद आलम, शमशाद आलम, हाफिज आफाक, मोहम्मद हस्सान, अवैस आलम, कैसर रजा, मुजाहिद आलम सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका कहना था कि इस कानून से वक्फ संपत्तियों पर सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा और धार्मिक संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.