अररिया, दिसम्बर 5 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। तीनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। घायलों में बांसर गांव का मो समशेर आलम,मो शाहजहां व कोढैली गांव की फुलों देवी शामिल हैं। इस बात की जानकारी डा तनवीर आलम ने देते हुए बताया कि इलाज के बाद तीनो खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...