अररिया, नवम्बर 22 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के ककोडवा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित छह लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में ककोड़वा गांव के मोहम्मद सऊद, शाहब उद्दीन, असलम, अफजल, बीबी रिकातन व चांदनी शामिल हैं। परिजनों द्वारा सभी जख्मियों को पलासी सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने इलाज के बाद बताया कि सभी खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.