अररिया, जून 1 -- पलासी (ए.सं)। नेपाल क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली बकरा नदी के जल स्तर में थोड़ी वृद्धि हुई हैं। जिस कारण लोगो में बाढ़ की आशंका बढ़ने लगी हैं। खास कर नदी के किनारे बसे लोगो में पानी को लेकर चिंता की लकीर बढ़ गयी हैं। बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से निचले इलाकों में खेतों में लगे मकई की फसल को नुकसान हुआ हैं। हालांकि इस बाबत सीओ सुशील कान्त सिंह ने बताया कि बकरा नदी के जल स्तर में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन चिंता की कोई बात नही हैं। बकरा नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि को लैकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.